बहराइच: ऑटो और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम बालिका की मौत, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच। जिले के जरवल कस्बा निवासी एक ग्रामीण अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए बाराबंकी के महादेवा ऑटो से जा रहे थे। बोलेरो और ऑटो की भिंड़त में मासूम बालिका की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के …

जरवलरोड/बहराइच। जिले के जरवल कस्बा निवासी एक ग्रामीण अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए बाराबंकी के महादेवा ऑटो से जा रहे थे। बोलेरो और ऑटो की भिंड़त में मासूम बालिका की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा निवासी कौशल कुमार की बेटी साक्षी का मुंडन संस्कार सोमवार को बाराबंकी के महादेवा में होना था। इसके लिए कौशल आटो बुक कराकर परिवार और रिशेतदार के साथ जा रहे थे।  थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघराघाट के पास आटो पहुंची। तभी सामने से आ रही आटो में भिंड़त हो गई। जिससे कौशल की तीन वर्षीय बेटी साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि खुशबू, कौशल, महेश समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में जिस बेटी की मुंडन होना था, उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: दहेज के लिए आठ माह की गर्भवती को पीट-पीटकर घर से निकाला, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार