यूपी में बड़े पैमाने पर डीआईजी व एसएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों के होंगे तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। इसके तहत विभिन्न आईपीएस स्तर के अधिकारियों के तबादले का दौर भी शुरू हो चुका है। गाजियाबाद एसएसपी व यूपी एटीएस के एडीजी के बदले जाने के बाद अब गृह विभाग कई …

लखनऊ। योगी सरकार ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। इसके तहत विभिन्न आईपीएस स्तर के अधिकारियों के तबादले का दौर भी शुरू हो चुका है। गाजियाबाद एसएसपी व यूपी एटीएस के एडीजी के बदले जाने के बाद अब गृह विभाग कई जिलों में डीआईजी-एसएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले की तैयारी में है।

एसीआर के आधार पर तैयार हो रही सूची, 13 जिलों में हो सकता है बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार एनुअल कान्फिडेंसियल रिपोर्ट (एसीआर) के आधार पर ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके कार्यकाल में क्राइम ग्राफ बढ़ा है और जो बड़े आपराधिक मामलों के खुलासे में विफल रहे हैं। गृह विभाग इस सूची के आधार पर लगभग 13 जिलों में डीआईजी, एसएसपी,एसपी, स्तर के अधिकारियों के नाम फाइनल कर चुका है।

हालांकि तबादला सूची पर अंतिम मुहर सीएम योगी आदित्यनाथ ही लगाएंगे। संभवत: एक से डेढ़ सप्ताह में तबादला सूची जारी की जा सकती है। फिलहाल आला अधिकारी इसपर आधिकारिक बयान देने से मना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

संबंधित समाचार