लखनऊ: एसडीएम शुभी कानन ने की औचक छापेमारी, पकड़े गए अवैध खनन में लगे छह डम्पर
लखनऊ। अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मोहनलालगंज सुभी कानन ने गोसाईगंज क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर औचक छापेमारी में छह मिट्टी लदे डम्पर पकड़े हैं। मौके से ड्राईवर डम्पर छोड़कर फरार हो गए। रायल्टी से संबंधित कोई प्रपत्र ना होने पर डम्पर गोसाईगंज थाने के सुपुर्द कर …
लखनऊ। अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मोहनलालगंज सुभी कानन ने गोसाईगंज क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर औचक छापेमारी में छह मिट्टी लदे डम्पर पकड़े हैं। मौके से ड्राईवर डम्पर छोड़कर फरार हो गए। रायल्टी से संबंधित कोई प्रपत्र ना होने पर डम्पर गोसाईगंज थाने के सुपुर्द कर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
राजधानी में सरकारी प्रोजेक्ट की आड़ में अवैध खनन जोर शोर से चल रहा है। रात होते ही अवैध खनन के धंधे में लगे लोग सरकारी जमीनों पर अवैध खनन कर रहे हैं। एसडीएम मोहनलालगंज सुभी कानन को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिस पर उन्होंने रात में टीम के साथ गोसाईगंज क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया तो उन्हें देखते ही लोग डम्पर छोड़कर भाग निकले।
मौके पर छह डम्पर में मिट्टी लदी पकड़ी गयी। जिसके बाद एसडीएम की सूचना पर खनन अधिकारी डीके आर्या ने गोसाईगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों में यूपी 32 एलएन 9897, यूपी 32 एमएन 0564, यूपी 33 बीटी 4480, यूपी 32 एमएन 0245, यूपी 32 एलएन 9805 और यूपी 32 एलएन 9893 हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: चिनहट में दूसरे दिन भी अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की जमीन कराई गई कब्जामुक्त
