बरेली: पुरानी रंजिश में लाठी डंडो से पीटा, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला महादेव निवासी अजय प्रताप सिंह को पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अजय प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मोहल्ले के सोमपाल राठौर …

फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला महादेव निवासी अजय प्रताप सिंह को पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अजय प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मोहल्ले के सोमपाल राठौर से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था।

सुबह 10 बजे उदय प्रताप अपने घर से जैसे ही बाहर निकला तभी गली में पहले से ही मौजूद मोनू, सोनू ,मोहित पुत्र सोनपाल राठौर एवं नितिन पुत्र हरीश राठौर ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है वहीं पुलिस ने हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बैंक में मारपीट, 5 मिनट में पहुंची कोतवाली पुलिस

संबंधित समाचार