छत्तीसगढ़: फर्नीचर की दुकान और निवास में लगी आग, एक महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कुनकुरी में आज तड़के एक दुकान और घर में भीषण आग लग जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कुनकुरी नगर के मुख्य बाजार में स्थित पूजा प्लाई वुड व फर्नीचर निवास पर आग की घटना से दुकान और घर पर रखा सामान भी जलकर …

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कुनकुरी में आज तड़के एक दुकान और घर में भीषण आग लग जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कुनकुरी नगर के मुख्य बाजार में स्थित पूजा प्लाई वुड व फर्नीचर निवास पर आग की घटना से दुकान और घर पर रखा सामान भी जलकर नष्ट हाे गया।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने इस आग की घटना के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया था। आग बुझाने के लिए पडोसी राज्य ओड़िसा तथा आसपास से 10 दमकल विभाग के गाड़ी बुलाई गयी, जिनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। जशपुर जिले के बीजेपी नेता शिवा बंग के निवास में आग का हादसा और एक महिला की मौत के मामले में कुनकुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-

सलवा जुडूम विस्थापितों के पुनर्वास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा- बघेल