मथुरा: गोरखनाथ मंदिर की घटना के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा को लेकर आईजी ने किया मुआयना
मथुरा। गोरखपुर में गोरखनाथ में घटित हुई आतंकी घटना के बाद श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आजगरा जोन के आईजी नचिकेता झा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा का मुआयना किया। झा ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा में जहां कहीं भी खामी दिखे उसको तत्काल प्रभाव से दुरुस्त …
मथुरा। गोरखपुर में गोरखनाथ में घटित हुई आतंकी घटना के बाद श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आजगरा जोन के आईजी नचिकेता झा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा का मुआयना किया। झा ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा में जहां कहीं भी खामी दिखे उसको तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए।
आईजी ने सबसे पहले गोविंदनगर गेट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रवेश किया, इसके बाद यहां के केशवेदव, गर्भगृह, भागवत भवन, आवासीय गेट, मुख्यद्वार, पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों से पूरी जानकारी की और उनकी समस्या भी जानने की कोशिश की। वहीं आईजी झा ने बगल में मौजूद ईदगाह की सुरक्षा का भी जायजा लिया।
