पॉप गायिका ब्रिटन स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आत्मकथा लिखने की दी जानकारी, कुछ देर बाद पोस्ट किया डिलीट
लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। पॉप गायिका ब्रिटन स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आत्मकथा लिखने की जानकारी देने के थोड़ी देर बाद ही वह पोस्ट हटा दिया। फरवरी में कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी थी कि गायिका ने एक किताब को लेकर पब्लिशिंग हाउस ‘साइमन एंड शूस्टर’ के साथ समझौता किया है। स्पीयर्स ने हालांकि इन …
लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। पॉप गायिका ब्रिटन स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आत्मकथा लिखने की जानकारी देने के थोड़ी देर बाद ही वह पोस्ट हटा दिया। फरवरी में कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी थी कि गायिका ने एक किताब को लेकर पब्लिशिंग हाउस ‘साइमन एंड शूस्टर’ के साथ समझौता किया है।
स्पीयर्स ने हालांकि इन खबरों की पुष्टि कभी नहीं की। सोमवार को इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में भी उन्होंने किताब के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने किताब की विमोचित होने की तारीख भी नहीं बताई। गायिका (40) ने लिखा,‘‘ फिलहाल में एक किताब लिख रही हूं।
यह वास्तव में बहुत सुकून देने वाला अनुभव है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में गुजर चुकी घटनाओं को फिर से दोहराना मुश्किल भरा काम रहा। गायिका ने कहा, ‘‘ मैं कभी अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाई। मैं सिर्फ कल्पना कर सकती हूं कि मैं बचकानी लगती हूं, लेकिन ये तब की बाते हैं, जब मैं काफी युवा थी।’’ ‘यूएसए टूडे’ के मुताबिक, पोस्ट को बाद में हटा दिया गया।
