रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के इंतजार में उम्रदराज महिलाएं, इंक्वायरी काउंटर पर रोजाना आते हैं कई फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की जानकारी लेने के लिए बस अड्डों के इंक्वायरी काउंटर पर रोजाना कई फोन पहुंच रहे हैं। यात्री सुविधा के लिए लगाए गए इन नंबरों पर सिर्फ राजधानी की ही नहीं, प्रदेश भर की उम्रदराज महिलाएं फोन कर इसकी जानकारी कर रही हैं। अब तो निगम की सोशल मीडिया …

लखनऊ। रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की जानकारी लेने के लिए बस अड्डों के इंक्वायरी काउंटर पर रोजाना कई फोन पहुंच रहे हैं। यात्री सुविधा के लिए लगाए गए इन नंबरों पर सिर्फ राजधानी की ही नहीं, प्रदेश भर की उम्रदराज महिलाएं फोन कर इसकी जानकारी कर रही हैं। अब तो निगम की सोशल मीडिया पर लिख कर इस तरही की जानकारी मांग रही हैं।

इस मामले में परिवहन निगम के अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। न तो वे इंकार कर पा रहे हैं, न ही वे महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दे पा रहे हैं। रोडवेज के अधिकारियों ने इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र में प्रदेश भर में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दिए जाने की घोषणा की थी। अब तो सरकार बन चुकी है और मंत्री भी अपने विभागों का कार्य देखना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में प्रदेश भर की उम्रदराज महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का बेसब्री से इंतजार है।

अधिकांश महिलाएं अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, चित्रकूट जाने वाली बसों में इस तरह की सुविधा जल्द शुरू करने की मांग भी की। धार्मिक स्थलों को जाने वाली इन बसों मुफ्त सफर की जानकारी के लिए वह फोन करने के साथ परिवहन निगम के ट्विटर एकाउंट, व्हाट्सएप नंबर पर जानकारी मांग रही है। बसों में लिखे अधिकारियों के नंबरों पर भी वे इस मामले को लेकर फोन कर रही हैं।

अभी तक इस तरह की सुविधा रोडवेज बसों में शुरू नहीं हुई है। यदि इस तरह का कोई आदेश आता है तो इसकी व्यवस्था की जाएगी…आरपी सिंह, एमडी, परिवहन निगम।

संबंधित समाचार