मुरादाबाद : ई-रिक्शे की टक्कर से किशोर की मौत, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थानांतर्गत दौलतबाग में मंगलवार की दोपहर एक बेलगाम ई-रिक्शा चालक ने सामने से आ रहे किशोर को रौंद दिया। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि देर शाम तक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थानांतर्गत दौलतबाग में मंगलवार की दोपहर एक बेलगाम ई-रिक्शा चालक ने सामने से आ रहे किशोर को रौंद दिया। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

नागफनी थाना पुलिस ने बताया कि दौलतबाग का रहने वाला मुईन खान मंगलवार की दोपहर घर से निकल कर बाजार जा रहा था। इतने में यह हादसा हो गया। नागफनी थाना प्रभारी के मुताबिक सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच कर ई-रिक्शा और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया। लेकिन मृतक किशोर के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने व आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने उन्हें शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

संबंधित समाचार