रायबरेली: सपा विधायक के आवास के पास नाले में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव में सपा विधायक के आवास के पास नाले में एक नवजात का शव मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। खाजुरगांव गांव के एक नाले के किनारे झोले में नवजात शिशु का शव बरामद होने से हड़कंप मच …

रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव में सपा विधायक के आवास के पास नाले में एक नवजात का शव मिला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। खाजुरगांव गांव के एक नाले के किनारे झोले में नवजात शिशु का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ देखने को मिली हर महिला उस मां को कोस रही थी जिसने इस कृत्य को अंजाम दिया है। सभी के मुंह से यही आवाज निकल रही थी कि नवरात्रि के दिनों में लोग अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए देवी देवताओं के दरबार में जाकर मत्था टेकते हैं और जिन लोगों को औलाद का सुख नहीं मिलता है वह औलाद के लिए मन्नत मांगते हैं । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रधानमंत्री मोदी -अमित शाह से की मुलाकात, इन योजनाओं के लिए मांगी मदद

संबंधित समाचार