मुरादाबाद : कल से रद रहेगी सहरसा-आनंद विहार व अमृतसर-सिक्किम ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। रेल मंडल के रोजा-सीतापुर से नेरी स्टेशन तक निर्माण के चलते रेलवे ने मंडल की 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिसके चलते बुधवार को सहरसा से आनंद विहार समेत दो ट्रेनें रद रहेगी। तीन अप्रैल से रोजा-सीतापुर रेल लाइन पर दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है जो 11 …

मुरादाबाद। रेल मंडल के रोजा-सीतापुर से नेरी स्टेशन तक निर्माण के चलते रेलवे ने मंडल की 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिसके चलते बुधवार को सहरसा से आनंद विहार समेत दो ट्रेनें रद रहेगी।

तीन अप्रैल से रोजा-सीतापुर रेल लाइन पर दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है जो 11 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके लिए रेलवे ने 11 अप्रैल तक मेगा ब्लाक लिया है। इस दौरान मंडल में अलग-अलग तारीखों में 26 ट्रेनें को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।

बुधवार को सहरसा से आंनद विहार व अमृतसर से सिक्किम जाने वाली दोनों ट्रेनें रद रहेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल से शुरू हुआ नॉन इंटरलाकिंग का काम 11 अप्रैल तक चलेगा। मुरादाबाद मंडल में सीतापुर रूट पर डबलिंग को पूरा करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : धार्मिक स्थल में आग लगाने वाला विक्षिप्त पकड़ा 

 

संबंधित समाचार