बरेली: सिपाही से मारपीट की जांच करने जंक्शन पहुंचे सीओ जीआरपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी पोस्ट पर तैनात सिपाही ने सोमवार को आरोप लगाया कि छुट्टी मांगने पर प्रभारी निरीक्षक ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग जंक्शन जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह की शिकायत भी की है। मंगलवार को सीओ जीआरपी देवी दयाल पूरे मामले की जांच करने बरेली …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी पोस्ट पर तैनात सिपाही ने सोमवार को आरोप लगाया कि छुट्टी मांगने पर प्रभारी निरीक्षक ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग जंक्शन जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह की शिकायत भी की है। मंगलवार को सीओ जीआरपी देवी दयाल पूरे मामले की जांच करने बरेली जंक्शन पहुंचे थे। वहीं सिपाही प्रमोद मंगलवार को सीओ से छुट्टी के आदेश मिलने पर रवानगी करा कर घर चले गए।

जीआरपी बरेली जंक्शन पर तैनात सिपाही प्रमोद कुमार ने मुरादाबाद अनुभाग जीआरपी एसपी अर्पणा गुप्ता से शिकायत करते हुए कहा था कि छुट्टी मांगने पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने उसके साथ मारपीट की और गला दबा दिया। मंगलवार को सीओ रेलवे बरेली जंक्शन पहुंचे और मामले की जांच की।

सीओ देवी दयाल ने बताया कि सिपाही प्रमोद ने जनवरी में भी 10 दिन की छुट्टी पर गया था। इसके बाद उसने चुनाव ड्यूटी भी की। अब वह दोबारा 14 दिन की छुट्टी मांग रहा था मगर प्रभारी निरीक्षक ने आठ दिन की छुुट्टी दे दी। वहीं सिपाही प्रमोद ने प्रभारी निरीक्षक को पूर्व में दिया गया एक और प्रार्थना पत्र साझा किया। जिसमें उन्होंने 14 नहीं बल्कि सिर्फ 10 दिन की छुट्टी मांगी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: जल्द ही बीएसएनएल की 4जी सेवा होगी शुरू

संबंधित समाचार