कानपुर सेंट्रल बैंक के लॉकरों से फिर गायब हुए जेवरात, व्यापारी कल करेंगे पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की कराची खाना शाखा से आज फिर चार ग्राहकों के लॉकर से जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। अब तक डेढ़ करोड़ से भी अधिक के जेवरात गायब होने का अनुमान है। हालांकि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई पर व्यापारी कल पुलिस कमिश्नर से मिलकर जांच …

कानपुर। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की कराची खाना शाखा से आज फिर चार ग्राहकों के लॉकर से जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। अब तक डेढ़ करोड़ से भी अधिक के जेवरात गायब होने का अनुमान है। हालांकि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई पर व्यापारी कल पुलिस कमिश्नर से मिलकर जांच की मांग करेंगे।

जानकारी के अनुसार बीते 22 दिनों में तीन ग्राहकों के लॉकरों से करीब 80 लाख रुपए कीमत के जेवरात गायब होने से बैंक के अन्य ग्राहकों में भी बेचैनी है। थाना कोहना अंतर्गत रानी घाट निवासी देवकी नंदन पोद्दार और उनकी पत्नी शकुंतला का बैक में संयुक्त खाता है। सोमवार 5 अप्रैल को दोनों लोग बैंक पहुंचे और लॉकर खोलने की कोशिश की किंतु जब लॉकर नहीं खुला तो कंपनी के कर्मचारी को बुलाया गया।

कंपनी कर्मचारी की मदद से आज लॉकर खोला गया तो उसमें रखे 30 लाख रुपए के जेवरात गायब थे। व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने बताया कि जब अन्य ग्राहकों ने अपने लॉकर देखे तो चार अन्य मामले भी सामने आए। इनमें कितनी कीमत के जेवरात थे, इसका आंकलन किया जा रहा है। लॉकर से जेवरात गायब होने की जानकारी सबसे पहली बार तब मिली 14 मार्च को बैंक ग्राहक मंजू भट्टाचार्य लॉकर देखने गईं तो हैरान रह गईं क्योंकि उनके लॉकर में रखे करीब 30 लाख रुपए के जेवर गायब हो गए थे।

इसके कुछ दिन बाद सीमा गुप्ता के लॉकर से 20 लाख रुपए के जेवरात गायब होने की जानकारी मिली। एक ही बैंक शाखा के तीन ग्राहकों के लॉकरों से करीब 80 लाख रुपए के जेवरात गायब होने से बैंक ग्राहकों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए एसआईटी गठित कर दी है। इस बीच शाखा प्रबंधक राम प्रसाद और लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को पद से हटा दिया गया है। बैंक के रीजनल अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

जानकारी मिलने पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता बैंक पहुंचे और मैनेजर से बात की। मैनेजर ग्राहकों की भारी भीड़ देख पहले से ही परेशान था और ग्राहकों से कहा कि सबके लॉकर एक साथ नहीं चेक कराए जा सकते हैं। इस व्यापारी नेता विनोद गुप्ता की उनसे नोंकझोंक हुई और फिर आए हुए सभी ग्राहकों के लॉकर चेक कराए गए। विनोद गुप्ता ने बताया कि आज जांच में चार अन्य लोगों के लॉकर टूटे मिले हैं।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: दलित युवती हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल, गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों पर आरोप तय

संबंधित समाचार