बस्ती के असिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला
बस्ती। मुंबई के अंगड़िया व्यापारियों से रंगदारी वसूलने व लूट आदि के मामले में बस्ती में तैनात वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को यहां पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। वह मामले में वांछित मुंबई पुलिस के बर्खास्त आइपीएस सौरभ त्रिपाठी के जीजा बताए जा रहे हैं। …
बस्ती। मुंबई के अंगड़िया व्यापारियों से रंगदारी वसूलने व लूट आदि के मामले में बस्ती में तैनात वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को यहां पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। वह मामले में वांछित मुंबई पुलिस के बर्खास्त आइपीएस सौरभ त्रिपाठी के जीजा बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार मिश्रा को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम और थाना कोतवाली के सहयोग से गिरफ्तार कर बस्ती की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
महाराष्ट्र पुलिस ने अदालत से मिश्रा को एक गंभीर मामले में महाराष्ट्र स्थित न्यायालय में पेश करने के लिये चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपे जाने की मांग की थी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मिश्रा को 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। पुलिस के बयान में उक्त गंभीर मामले का खुलासा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: बदमाशों से मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल
