बरेली: पीएम स्वनिधि योजना में गिरी बरेली की रैंकिंग, डीएम ने जताई नाराजगी
बरेली,अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बैंकों के क्षेत्रीय प्रबन्धक, बैंकों के जिला समन्वयक, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला सहायक अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने प्रतिभाग किया। जनपद की रैंक में गिरावट आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम को बताया गया कि पीएम स्वनिधि …
बरेली,अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बैंकों के क्षेत्रीय प्रबन्धक, बैंकों के जिला समन्वयक, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला सहायक अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने प्रतिभाग किया। जनपद की रैंक में गिरावट आने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम को बताया गया कि पीएम स्वनिधि योजना में प्रथम चरण लिये जनपद में 28914 आनलाइन किये गये। आवेदन के क्रम में मात्र 25498 ऋण स्वीकृत एवं 24670 ऋण ही वितरित किये गये हैं। वर्तमान में आनलाइन आवेदन के सापेक्ष स्वीकृति के लिए 2966 तथा वितरण के लिए 828 आवेदन लम्बित हैं। द्वितीय चरण के लिये 985 आनलाइन किये गये।
आवेदन के क्रम में मात्र 452 ऋण स्वीकृत एवं 412 ऋण ही वितरित किये गये है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बैंकर्स को गैप समाप्त कर 8 अप्रैल तक समस्त आवेदनों को निस्तारित करते हुए प्रत्येक दशा में लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिये। बैठक में यूको बैंक, आईडीबीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इण्डसंड बैंक, नैनीताल बैंक, बंधन बैंक एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी।
डीएम ने नगर निगम, स्थानीय निकाय एवं बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि जिन लाभार्थियों का खाता नियमित रूप से संचालित हो रहा है तथा जिन लाभार्थियों के द्वारा प्रथम ऋण की सम्पूर्ण धनराशि वापस कर दी गयी है। उनको द्वितीय ऋण 20 हजार का ऋण दिलाया जाए।
समस्त निकाय उन लाभार्थियों को प्रेरित कर बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुये द्वितीय बार ऋण दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने बताया कि प्रदेश में जनपद का रैंक निरन्तर 71 व 72वें स्थान पर बना हुआ है। इसी प्रकार 17 नगर निगमों में 14 स्थान पर है, जो निराशाजनक और आपत्तिजनक है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: डेमू शेड के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, दो सिपाही निलंबित
