बहराइच: स्कंद माता की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु, लगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चैत्र नवरात्र में बुधवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। सभी ने सुख समृद्धि के लिए दुर्गा माता से प्रार्थना की। जिले के दुर्गा मंदिरों में बुधवार सुबह लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। दुर्गा मां के पांचवें स्वरूप माता स्कंद की पूजा …

बहराइच। चैत्र नवरात्र में बुधवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। सभी ने सुख समृद्धि के लिए दुर्गा माता से प्रार्थना की।

जिले के दुर्गा मंदिरों में बुधवार सुबह लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। दुर्गा मां के पांचवें स्वरूप माता स्कंद की पूजा के लिए पुरुष और महिलाएं पहुंची। सभी ने आरती की। इसके बाद माता जी को प्रसाद चढ़ाया।

पंडित राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि जिले के मरी माता मंदिर, सौंजहा के करीकोट माता मंदिर, संघारन मंदिर में लोग पूजा के लिए सुबह से कतार में खड़े दिख रहे हैं। देवी मंदिरों में मान्यता के अनुसार मुंडन संस्कार कार्यक्रम भी चल रहा है। कोई ट्रैक्टर ट्राली तो कोई अन्य चार पहिया वाहन से मंदिर पहुंच रहा है। वहीं नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालु पूजा के बाद घर पर फलाहारी कर रहे हैं।

पढ़ें-पत्रकार से मारपीट मामले में बॉम्बे HC पहुंचे सलमान खान, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार