अलीगढ़: हिन्दू देवी-देवताओं पर AMU के असिस्टेंट प्रोफेसर ने की अभद्र टिप्पणी, कारण बताओ का नोटिस जारी
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का एक मामला सामने आ रहा है। जो कि यहां के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर से जुड़ा हुआ है। आपको बतादें कि MBBS के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की क्लास के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार ने छात्रों को रेप के बारे में बताते हुए कहा और हिन्दू देवी-देवताओं पर विवादित …
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का एक मामला सामने आ रहा है। जो कि यहां के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर से जुड़ा हुआ है। आपको बतादें कि MBBS के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट की क्लास के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार ने छात्रों को रेप के बारे में बताते हुए कहा और हिन्दू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी की है। मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने डॉ. जितेन्द्र कुमार के खिलाफ एक्शन लिया है और उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए कारण बताओ का नोटिस जारी किया है।
हिन्दू-देवी देवताओं बयान यूपी पुलिस को किया ट्वीट
यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के इस ज्ञान को लेकर अजय सेहरावत नाम के शख्स ने यूपी पुलिस को ट्वीट किया और लिखा कि यह असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की फॉरेंसिक मेडिसिन MBBS क्लास से है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोफेसर द्वारा कही गई सभी विवादित बातों का भी जिक्र किया। यूपी पुलिस इनकी सेवा तुरंत प्रभाव से की जाए।
यूनिवर्सिटी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
जब AMU के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इसकी भर्त्सना करती है और इसके साथ ही आरोपी डॉ के खिलाफ AMU की तरफ से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही 2 सदस्य कमेटी बनाई गई है, जिसका डीन फैकल्टी ऑफ राकेश भार्गव को बनाया गया है। डॉ जितेंद्र कुमार ने अपनी गलती स्वीकार की है।
राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने की सख्त कार्रवाई की मांग
हिन्दू-देवी देवताओं बयान के मामले पर राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने छात्रों के सामने हिन्दू देवी देवताओं को लेकर जो विवादित बातें कहीं है उससे साफ है कि ये बच्चों को पढ़ा कर उनकी क्या मानसिकता बनाना चाहते हैं। AMU में जो छात्र पढ़ेंगे वो देश में क्या करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी का नाम बदकर हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी करने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें-Sri Lanka crisis : विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति राजपक्षे ने श्रीलंका में आपातकाल हटाया
