अयोध्या: आसमान छूने लगे नींबू के भाव, दाम सुनकर लोगों का मन हुआ खट्टा
अयोध्या। मंहगाई और मौसम की तपती दोपहर से सुकून पाने के लिए अगर आप नींबू का शर्बत पीना चाहते हैं तो भूल जाईये। जी हां, यहां डीजल पेट्रोल की महंगाई को भी पार करता हुआ नींबू 300 रुपये किलो जा पहुंचा है। यानि पहले जहां दस के पांच नींबू मिल जाते थे अब वहीं दस …
अयोध्या। मंहगाई और मौसम की तपती दोपहर से सुकून पाने के लिए अगर आप नींबू का शर्बत पीना चाहते हैं तो भूल जाईये। जी हां, यहां डीजल पेट्रोल की महंगाई को भी पार करता हुआ नींबू 300 रुपये किलो जा पहुंचा है। यानि पहले जहां दस के पांच नींबू मिल जाते थे अब वहीं दस का एक मिल रहा है।
गर्मी बढ़ने के साथ अचानक बढ़े नींबू के दामों ने लोगों को चकरघिन्नी बना दिया है। नींबू के दाम सुन हर कोई हतप्रभ है। सौ 120 प्रति किलो बिकने वाला नींबू इन दिनों मंहगाई के आसमान पर चढ़ लगभग 3 सौ रूपए प्रति किलों के हिसाब से बाजारों में बिक रहा है।
गर्मियों में अधिक इस्तेमाल होने वाला नींबू फुटकर दुकानों पर दस रुपए पीस के हिसाब से लोगों की थैली में जा रहा। जिससे चटपटा खाने के शौकीन नींबू की जगह टमाटर का इस्तेमाल कर रहे।
भीषण तपिश के साथ एक साथ चल रहे दो त्यौहारों रमज़ान व नवरात्र को देखते हुए जिलें में नींबू के भाव आसमान पर चढ़े हुए है। लगभग दो सप्ताह पहले जहां नींबू के भाव 100 से 120 रुपए थे तो वहीं इन दिनों भाव चढ़कर 280 से 300 रुपए प्रति किलों तक बाजारों में बिक रहा है।
दुकानदार सानू का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही बाजारों में नींबू की मांग बढ़ जाती है। मांग के अनुसार माल अधिक नहीं मिलना महंगाई का कारण है और दूसरा सबसे बड़ा कारण देश में पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों ने सामानों पर गहरा असर डाला है। इससे ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ने से इसका असर सामानों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नींबू महाराष्ट्र से आता है जिसकी ज्यादातर अच्छी क्वालिटी के नींबू में गिनती होती है। मालभाड़ा बढ़ने के असर ने नींबू के दामों पर डाला है।
ग्राहकों ने जाहिर की नाराजगी
ग्राहक फूलचंद का कहना है कि पहले व 10 रुपए में चार से पांच नींबू ले जाया करता था। लेकिन आज ये दौर आ गया कि दस रुपए में एक पीस नींबू मिल रहा है। वहीं शबाहत हुसैन का कहना है कि रमज़ान में शाम को रोज़ा खोलते वक्त एक गिलास नींबू पानी बड़ी ही राहत देता है लेकिन 10 रुपए का एक नींबू बिक रहा है।
पढ़ें- बहराइच: अवध प्रांत के मध्य जोन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने बैजनाथ, हुआ शपथ
