बहराइच: आत्मदाह की चेतावनी देने से मचा हड़कंप, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल कस्बा निवासी युवक ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को जिला बदर करने की मांग को लेकर छह अप्रैल को आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। जरवल नगर के मोहल्ला चौक निवासी ने 28 मार्च को जिला प्रशासन के साथ उच्चाधिकारियों …

बहराइच। जरवल कस्बा निवासी युवक ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को जिला बदर करने की मांग को लेकर छह अप्रैल को आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
जरवल नगर के मोहल्ला चौक निवासी ने 28 मार्च को जिला प्रशासन के साथ उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमे उनका कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन काफी दबंग हैं। उनके ऊपर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। इसके बाद भी पुलिस की मिलीभगत से जिला बदर नहीं किया जाता है।

ऐसे में चार अप्रैल तक अध्यक्ष के पति जिला बदर नहीं होंगे तो वह विधान के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। समय की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, थानाध्यक्ष समेत अन्य लोग जरवल पहुंचे। सभी ने अरशद आलम अंसारी को हिरासत में ले लिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि 11 अप्रैल का समय दिया गया है। इसके बाद अध्यक्ष पति के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बलिया: बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने निकाला जुलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार