आजमगढ़: महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए, SP ने किया एंटी रोमियो टीम को गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक SP अनुराग आर्य ने बताया कि एंटी रोमियों की नई टीम गठित होने के बाद 68 लोगो को चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही तीन लोगों को एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए जनपद में 26 एंटी रोमियो टीम …

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक SP अनुराग आर्य ने बताया कि एंटी रोमियों की नई टीम गठित होने के बाद 68 लोगो को चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही तीन लोगों को एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए जनपद में 26 एंटी रोमियो टीम का गठन किया गय है।

एंटी रोमियो टीम अलर्ट में है। सुबह का समय जब महिला मंदिर के लिए जाती है, टहलने के लिए जाती हैं। स्कूल खुलने का समय स्कूल बदं होने का समय, बाजार की भीड़-भाड़ का समय, धार्मिक स्थलो के पास भीड़-भाड़ वाले स्थान पर टीम सक्रिय रहती है। इन सब जगहों पर लगातार काम किया जा रहा है।

संदिग्ध आचरण वाले 78 लोग को चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद SP अनुराग आर्य ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए जनपद में गठित 26 एंटी रोमियो की प्रत्येक टीम में चार पुलिस कर्मी है, जिसमें दो सादी वर्दी में तैनात रहते हैं। इसके लिए समय और स्थान को भी चुना गया है।

और उनके परिवार के लोगों को भी हीदायत के साथ वार्निगं दी गई है कि अगर भविष्य में उनका आचरण गलत पाया गया तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही छेड़खानी आदि का प्रकरण आने पर तुरंत एंटी रोमियों टीम को रवाना किया जा रहा है। आपको बतादें कि अब तक तीन लोगों को एंटी रोमियो टीम गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-जिला वार केंद्रीय विद्यालय की नीति नहीं-  शिक्षा मंत्री धमेंद्र

संबंधित समाचार