बदायूं: कई दिनों से नहीं लगी हाजिरी, सीएमओ ने मांगा जवाब
बदायूं, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर(घटपुरी) पर आपातकालीन एवं प्रसव सेवाओं का सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने औचक निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर में कई दिनों की उपस्थिति नहीं लगी थी। एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। इन कारणों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को औचक निरीक्षण में अधीक्षक डॉ. रजनीश …
बदायूं, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर(घटपुरी) पर आपातकालीन एवं प्रसव सेवाओं का सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने औचक निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर में कई दिनों की उपस्थिति नहीं लगी थी। एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। इन कारणों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को औचक निरीक्षण में अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर उपस्थित थे। स्टाफ नर्स शालिनी उपस्थित थीं। अच्छे कार्य हेतु उनका उत्साह वर्धन किया गया। इमरजेंसी रोस्टर उपलब्ध नहीं था। स्टाफ नर्स एंजलीना लाल अनुपस्थित थीं। बीपीएम विक्रांत सक्सेना उपस्थित थे परंतु उनके द्वारा 2, 4 एवं 5 अप्रैल की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ये भी पढ़ें-
