आरोपी मुर्तजा ने बताया गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के पीछे का कारण, कबूली यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में हमले के आरोपी मुर्तजा ने पूछताछ में कई बड़ी बातें कबूली हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी ने बता कि आखिर गोरखनाथ मंदिर में हमले करने के पीछे का क्या कारण था। बता दें, आरोपी ने कबूला है कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है, CAA-NRC भी गलत …

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में हमले के आरोपी मुर्तजा ने पूछताछ में कई बड़ी बातें कबूली हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी ने बता कि आखिर गोरखनाथ मंदिर में हमले करने के पीछे का क्या कारण था।

बता दें, आरोपी ने कबूला है कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है, CAA-NRC भी गलत है, बस इसी गुस्से में उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मुर्तजा से लखनऊ में कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

मुर्तजा पूछताछ में बता रहा है कि वह टेम्पो से गोरखपुर आया और गोरखनाथ मंदिर पर ही उतरा। उसे तो मंदिर में ही ठहराने का आश्वासन दिया गया था पर किसने यह वायदा किया था यह उसने स्पष्ट नहीं किया। उसने बताया कि इन दिनों वह सो नहीं पा रहा था। जब नेपाल गयी तो वहां भी उसे नींद नहीं आयी। उसकी आंखे फूल गयी थी जिस कारण उसे लोग शक की नजरों से देखने लगे थे। इस कारण उसे जल्द से जल्द कोई कदम तो उठाना ही था।

मुर्तजा ने कहा कि मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था, कोई काम करने के पहले आदमी उसके बारे में सोचता है, मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है तो हमने सोचा अब कर ही दो भाई, नेपाल में भी नहीं सो पाए थे।’ कर्नाटक में भी मुसलमानों के साथ सही नहीं हो रहा है। कबूलनामा का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुर्तजा अपनी गोरखपुर यात्रा और गोरखनाथ मंदिर पर किए हमले पर जानकारी दे रहा है।

 

पढ़ें- अयोध्या: विघुत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार