Pakistan Political Crisis : पाकिस्तान में संसद भंग पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट आज रात 8 बजे सुनाएगा फैसला
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और नेशनल असेंबली भंग किए जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट आज रात 8 बजे इस पर फैसला सुनाएगा। इसी बीच, इस्लामाबाद में पाक फौज और रेंजर्स तैनात कर दिए गए हैं। सुप्रीम …
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और नेशनल असेंबली भंग किए जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट आज रात 8 बजे इस पर फैसला सुनाएगा। इसी बीच, इस्लामाबाद में पाक फौज और रेंजर्स तैनात कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आसपास भी सुरक्षा इंतजाम बेहद सख्त कर दिए गए हैं। अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान की दलीलें सुनने के बाद चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने कहा- ये साफ है कि डिप्टी स्पीकर का फैसला संविधान के खिलाफ है।
वहीं सुप्रीम कोर्ट में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति के पत्र का जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अक्टूबर 2022 में आयोग चुनाव कराने के लिए तैयार है। संविधान और कानून के अनुसार परिसीमन के लिए चार महीने और लगेंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आम चुनाव पर महत्वपूर्ण परामर्श के लिए राष्ट्रपति के साथ बैठक बुलाएं। आपको बता दें कि यह सुनवाई डिप्टी स्पीकर के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर हुई, जिसमें इमरान सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद ही पाकिस्तान की संसद को भी भंग कर दिया गया था और 90 दिनों के अंदर चुनाव कराने की मांग हुई थी।
सब संविधान के हिसाब से हो रहा
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के वकील अली जफर ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा। चीफ जस्टिस ने जफर से पूछा- अगर सब संविधान के हिसाब से ही चल रहा है तो फिर परेशानी कहां है? अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करना अनुच्छेद 95 का उल्लंघन है। अब अगर देश में चुनाव कराए गए तो इसमें अरबों रुपए का खर्च आएगा।
अमेरिका का नाम लिए जाने पर सख्त ऐतराज जताया
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि फॉरेन मिनिस्ट्री के सीनियर अफसरों ने अमेरिका का नाम लिए जाने पर सख्त ऐतराज जताया है। इन अफसरों के मुताबिक, सरकारें और नेता बदलते रहते हैं, लेकिन इस सरकार ने जो किया है उसका पाकिस्तान को बहुत सख्त और बहुत लंबे समय तक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : मारियुपोल में अभी तक पांच हजार से अधिक लोगों की मौत, पूर्वी यूक्रेन पर हमले की तैयारी में रूस
