बहराइच: एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भगवानपुर गांव के निकट एचटी लाइन में फॉल्ट होने से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। इससे आग लग गई। सैकड़ों ग्रामीणों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निकट राजेश कुमार का ईंट भट्ठा संचालित है।ईंट भट्ठे के निकट गुरुवार को दोपहर में एचटी …

बहराइच। भगवानपुर गांव के निकट एचटी लाइन में फॉल्ट होने से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। इससे आग लग गई। सैकड़ों ग्रामीणों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निकट राजेश कुमार का ईंट भट्ठा संचालित है।ईंट भट्ठे के निकट गुरुवार को दोपहर में एचटी लाइन में फॉल्ट आ गया। एचटी लाइन से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के ग्रामीणों के खेत में पहुंच गई। किसान रामकुमार, दीनानाथ, देशराज, कफील समेत अन्य 19 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल गई।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पाकर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: राशन डीलर बनेंगे पूर्ति विभाग के मुखबिर

संबंधित समाचार