रामपुर: चौकीदार की हत्या में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। नगर में लक्खीबाग कोठी की रखवाली करने वाले पशुपुरा गांव निवासी पचपन वर्षीय चौकीदार भूकन बुधवार दोपहर को खून से लतपथ हालत में चारपाई से काफी दूर झाडि़यों में पड़े मिले थे।परिजनों ने आनन फानन में भूकन को शाहबाद ले जाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। चिकित्सकों …
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। नगर में लक्खीबाग कोठी की रखवाली करने वाले पशुपुरा गांव निवासी पचपन वर्षीय चौकीदार भूकन बुधवार दोपहर को खून से लतपथ हालत में चारपाई से काफी दूर झाडि़यों में पड़े मिले थे।परिजनों ने आनन फानन में भूकन को शाहबाद ले जाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया था।चौकीदार की सिर में चोट लगने से मौत हो जाने की सूचना मिल जाने पर कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था।
मृतक के पुत्र राकेश ने सिर में चोट मारकर पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए शाहबाद कोतवाली पहुंचकर कोठी की रखवाली करने वाले अपने गांव के ही चैाकीदार ओमवीर तथा शाहबाद निवासी चौकीदार रसीद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मृतक चौकीदार भूकन के पुत्र राकेश की तहरीर के आधार पर कोठी की रखवाली करने वाले चौकीदार ओमवीर व रसीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
