आजमगढ़: B.Ed छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने की देता था धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के रानी सराय थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर B.Ed छात्रा की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना रानी सराय में सूर्यभान यादव और विवेक गौड़ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों …

आजमगढ़। जिले के रानी सराय थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर B.Ed छात्रा की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना रानी सराय में सूर्यभान यादव और विवेक गौड़ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सूर्यभान यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दिया है।

घटना स्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले में मुकदमा दर्ज किया। जहां पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। और मुख्य आरोपी से पुछताछ जारी है।

अश्लील फोटो,वीडियो बना मौत का कारण
जांच और पुछताछ के बाद जिले के SP अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी सूर्यभान यादव छात्रा का पड़ोसी था। सूर्यभान ने छात्रा का अश्लील फोटो व वीडियो बनाया था जो आरोपी ने छात्रा को भेज दिया। जिसे देखकर मौत का कारण बना। मुख्य आरोपी सूर्यभान यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरे आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है।जांच के बाद पता चला की आजमगढ़ जिले की मृत छात्रा अंशिका यादव 22 साल की सिधारी थाने के पल्हनी की रहने वाली B.Ed की छात्रा रही। जिसने सुसाइड नोट में वह एक दिन कॉलेज में थी, उसी दौरान पड़ोस का युवक सूर्यभान पहुंचकर कहा कि उसकी मां ने बैंक से रूपया निकालने के लिए बुलाया है, जिसके बाद छात्रा उसके साथ चल दी।

रास्ते में सूर्यभान ने उसे कुछ खाने के बहाने जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिसके बाद छात्रा बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर जान देने दे रही हूं। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड नोट के अनुसार कुछ दिनों बाद सूर्यभान ने उससे प्यार का इजहार किया, लेकिन इनकार करने पर उसने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देकर प्यार करने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर युवक ने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो उसके भाई के पास भेज दिया, जिससे आहत छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें-IPL 2022: तीन हार के बाद रोहित शर्मा ने बढ़ाया टीम का हौसला, कहा- ‘जीत की बेताबी और भूख’ दिखायें

संबंधित समाचार