अलीगढ़: AMU में हिन्दू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पढ़ाई कराने वाले प्रोफेसर से हुई पूछताछ, शिक्षक को किया निलंबित
अलीगढ़। AMU में हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक और रेप विषय की पढ़ाई कराने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता की दी हुई तहरीर पर मुकदमा कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ करने और उनके बयान दर्ज करने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस …
अलीगढ़। AMU में हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक और रेप विषय की पढ़ाई कराने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता की दी हुई तहरीर पर मुकदमा कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ करने और उनके बयान दर्ज करने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। AMU की जांच और विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक को निलंबित कर AMU ने कि जांच
मामले फैलने के बाद AMU विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही AMU के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों को मामले की जांच सौंपी गई थी। AMU जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सदस्य प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि कमेटी मामले की जांच कर रही है। तब तक आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।
अमर्यादित पढ़ाई कराने का है आरोप
JN मेडिकल कालेज में MBBS की पढ़ाई के फारेंसिक साइंस विषय में रेप की पढ़ाई कराई जाती है। रेप विषय को पढ़ाने के दौरान JN मेडिकल कालेज के फारेंसिक मेडिसिन विभाग के असिसेंट प्रोफेसर डॉ जितेंद्र पावर प्वाइंट पर हिंदू देवी देवताओं का नाम लेकर आपत्तिजनक पढ़ाने कराने का आरोप था।
कुछ विद्यार्थियों ने इसकी फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। AMU के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ निशित शर्मा ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी शिक्षक से सिविल लाइन थाने में लगभग 30 मिनट तक पूछताछ की गई,जिसके बाद उन्हें नोटिस कराने के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस ने कराया नोटिस तामील
CO श्वेताभ पांडेय ने बताया कि AMU के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जितेंद्र कुमार के खिलाफ आपत्ति जनक PPT दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद विवेचनात्मक कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्हें नोटिस तामील कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-आर्थिक मोर्चे पर विफल रही है केंद्र सरकार- पायलट
