बहराइच: शिकायत पर हुई कार्रवाई,रेलवे की जमीन से अधिकारियों ने हटाया अवैध कब्जा
बहराइच। थाना क्षेत्र के मिहिपुरवा कस्बे में स्थित रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। शुक्रवार को रेलवे और सिविल पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे में रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण कुछ लोगों ने करा दिया था। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों …
बहराइच। थाना क्षेत्र के मिहिपुरवा कस्बे में स्थित रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। शुक्रवार को रेलवे और सिविल पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे में रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण कुछ लोगों ने करा दिया था। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री पोर्टल पर मिहींपुरवा कस्बे के रेलवे जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शिकायत गई थी। मिहीपुरवा कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के रेलवे स्टेशन रोड के हिस्से पर लोग अवैध रूप से रेलवे एलाटमेंट के जमीन के अलावा अवैध रूप से टीन सेट व दुकानों के आगे कब्जा बना रखा है।
इसी को संज्ञान लेते हुए रेलवे विभाग द्वारा अवैध निर्माण को हटाने का आदेश लेकर रेलवे सुरक्षा बल के जवान अपने अधिकारियों के साथ अवैध निर्माणों को हटाने के लिए मिहींपुरवा कस्बा पहुंचे ।काफी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को देखकर रेलवे में स्थापित दुकानदारों मे हड़कंप मच गया रेलवे सुरक्षा बलों के द्वारा अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही करते हुए अपने साथ आए हुए मजदूरों द्वारा काफी संख्या में रेलवे में हो रहे अवैध निर्माण को हटाया गया।
रेलवे सुरक्षा बल के साथ मोतीपुर पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई दुकान भी टूट गए। इनमें मेडिकल स्टोर, होटल और किराना की दुकान भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: एलएलबी की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े गए 41 छात्र
