नारायणपुर: सीएम बघेल ने दी 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की सौगात
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर जिले को 127 करोड़ 83 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल के आज नारायणपुर आगमन पर बालक हाईस्कूल मैदान में स्थानीय कलाकारों ने नृत्य कर परम्परागत आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले …
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर जिले को 127 करोड़ 83 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल के आज नारायणपुर आगमन पर बालक हाईस्कूल मैदान में स्थानीय कलाकारों ने नृत्य कर परम्परागत आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिले के बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बघेल ने आज जिले में अपने प्रवास के दौरान 127 करोड़ 83 लाख रुपए के 101 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को विकास कार्यों की सौगात दी।
उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अबूझमाड़ सर्वे मसाहती खसरा वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार के 46 कार्यों को लोकार्पण और 55 करोड़ 75 लाख रूपये के 55 कार्यों का भूमिपूजन किया।
ये भी पढ़ें-
नरेंद्र मोदी ने अंबाजी में शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया
