पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हम विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं : दानिश अंसारी
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हम विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में विकास की बयार बह रही है। अयोध्या में भी विकास के …
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हम विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में विकास की बयार बह रही है। अयोध्या में भी विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है। एक ही लक्ष्य एक ही उद्देश्य है कि लोगों की सेवा कर सकूं। मुझे प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया है ताकि आम जनमानस के हित के लिए समाज के लिए अपने प्रदेश के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर सकूं।
अधिवेशन में क्षेत्रीय अध्यक्ष मो.नईम भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इससे पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन और महानगर अध्यक्ष मो.आसिफ अंसारी, आमिर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सरदार कंवर सिंह मण्डल अध्यक्ष, आलोक जिला महामंत्री व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: एमएलसी चुनाव की पूर्व संध्या पर टाइमर बम मिलने को लेकर लगने लगे कयास, जिले में गर्म रहा अफवाहों का बाजार
