शाहजहांपुर: 23 दिनों में हुआ 89 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण
शाहजहांपुर, अमृत विचार । जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के हो रहे कोरोना टीकाकरण पूरी तरह रफ्तार पकड़ कर चल रहा है। जनपद में होने वाले टीकाकरण लक्ष्य के 89 प्रतिशत बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। जिसमें जनपद का खुदागंज ब्लाक सबसे आगे है। वहीं दूसरे स्थान पर कलान …
शाहजहांपुर, अमृत विचार । जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के हो रहे कोरोना टीकाकरण पूरी तरह रफ्तार पकड़ कर चल रहा है। जनपद में होने वाले टीकाकरण लक्ष्य के 89 प्रतिशत बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। जिसमें जनपद का खुदागंज ब्लाक सबसे आगे है। वहीं दूसरे स्थान पर कलान ब्लाक है।
बुजुर्गों युवाओं और किशोरों के बाद 12 से 14 वर्ष तक बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिस अभियान की शुरुआत 16 मार्च से हुई, जिसके 23 दिन पूरे हो गए है। जनपद में 127356 बच्चों का टीकाकरण होना है। जिनमें 89 परसेंट कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण करने में खुदागंज ने प्रथम पर कलान दूसरे स्थान पर है। अगर देखा जाए तो यह अभिवावकों की जागरूक का परिणाम है।
जनपद में काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसमें अभिभावकों का जागरूक होने का परिणाम है। जो बच्चे बचें है उनके भी जल्द वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। —पी.पी. श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
ये भी पढ़ें-
