बहराइच: चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रूपईडीहा/ बहराइच। जिले की रूपईडीहा थाना क्षेत्र के दुविधापुर मोड़ के पास पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी की बाइक नेपाल बेचने जाते समय उन्हें धर दबोचा गया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के वीरपुर सोरहिया गांव निवासी राजीव सोनकर …
रूपईडीहा/ बहराइच। जिले की रूपईडीहा थाना क्षेत्र के दुविधापुर मोड़ के पास पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी की बाइक नेपाल बेचने जाते समय उन्हें धर दबोचा गया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के वीरपुर सोरहिया गांव निवासी राजीव सोनकर पुत्र छविलाल की बाइक संख्या यूपी 40 एफ 6259 सात मार्च को घर से चोरी हो गई थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुलदीप कुमार, उमेश चौधरी, विनय कुमार और सौरभ शुक्ला की टीम दुविधापुर मोड़ के पास जांच के दौरान बाइक सवार को रोक कर तलाशी ली तो बाइक चोरी की मिली।
इस पर पुलिस ने मोहम्मद आरिफ पुत्र गुलाम निवासी सोराहिया और राम सागर पुत्र चेतराम निवासी दुविधापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक राजीव सोनकर की बाइक सभी चोरी करके नेपाल में बिक्री करने जा रहे थे। तभी पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: 12 साल बाद महिला की नसबंदी फेल, हंगामा
