बरेली: तस्कर नन्हे के बेटे बब्बू ने कोर्ट में किया सरेंडर
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के कुख्यात स्मैक तस्कर नन्हे लंगडा उर्फ रियासत के तस्कर बेटे बब्बू उर्फ युसूफ अंसारी ने स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट प्रण विजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 दिसम्बर 2021 को शक …
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के कुख्यात स्मैक तस्कर नन्हे लंगडा उर्फ रियासत के तस्कर बेटे बब्बू उर्फ युसूफ अंसारी ने स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट प्रण विजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 दिसम्बर 2021 को शक होने पर चिटौली अंडरपास सिंह ढाबे के पास दो पुरुष व एक महिला को पकड़ा था।
पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम आसिफ हुसैन, तन्मय व महिला ने अपना नाम पूनम रावत बताया था। तलाशी में आसिफ से 50 ग्राम, तन्मय से 43 ग्राम व पूनम से 37 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ मे बताया था कि यह स्मैक फतेहगंज पश्चिमी के राशिद, नन्हे लंगडा उर्फ रियासत व बब्बू से खरीदी थी। इनसे स्मैक खरीदकर बेचता हूं।
पुलिस ने सभी को केस में आरोपी बनाया था। तभी से बब्बू फरार चल रहा था, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी मगर हाथ खाली ही रह इसी बीच पुलिस को छका कर उसने कोर्ट मे सरेंडर कर दिया।
ये भी पढ़ें-
