छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 1000 परिवहन सुविधा केंद्र
छत्तीसगढ़। परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ में परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने की प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है। परिवहन संबंधी सेवाओं में विस्तार के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना का वादा सीएम भूपेश बघेल ने बीते 26 जनवरी को किया था। …
छत्तीसगढ़। परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ में परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने की प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है। परिवहन संबंधी सेवाओं में विस्तार के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना का वादा सीएम भूपेश बघेल ने बीते 26 जनवरी को किया था।
सीएम बघेल की घोषणा के बाद इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई। परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना और भूमिका पर परिवहन विभाग ने प्रारूप तैयार किया। प्रारूप को अनुमोदित कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार राज्यभर में लगभग एक हजार परिवहन सुविधा केन्द्र पूरे खोले जा सकते हैं। परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना से करीब पांच हजार युवाओं के रोजगार सृजन की संभावना भी बनेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2021 को जारी भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 240(अ) के अनुसार लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र को अधिकृत किया जा सकता है। इस परिकल्पना को रोजगारन्मुखी स्वरूप देने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
परिवहन सुविधा केन्द्रों में लर्निंग लाइसेंस के अलावा अन्य परिवहन संबंधी सेवा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे जहां आमजनता को आसानी से और घर के करीब परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। आदेश में परिवहन सुविधा केन्द्रों में विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास पूरी तरह से हो गया ठप- सीएम शिवराज
