बहराइच: महिला पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज के गुलरा गांव निवासी महिला घर के सामने काम कर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का इलाज सीएचसी में चल रहा है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों एक बार फिर तेंदुओं के हमले की घटनाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। शुक्रवार को …

बहराइच। मोतीपुर रेंज के गुलरा गांव निवासी महिला घर के सामने काम कर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों एक बार फिर तेंदुओं के हमले की घटनाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। शुक्रवार को कतरनियाघाट रेंज में बालिका तेंदुए के हमले में घायल हुई थी। वहीं अब मोतीपुर रेंज में तेंदुए ने हमला किया है।

मोतीपुर रेंज के गुलरा गांव निवासी शकुंतला देवी (40) पत्नी दुर्गा प्रसाद शनिवार पांच बजे घर के सामने काम कर रही थी। तभी जंगल से तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े।

इस पर तेंदुआ महिला को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि घटना स्थल के पास वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि इलाज के चलते महिला की हालत में काफी सुधार है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग, नौ लोग झुलसे

संबंधित समाचार