Russia-Ukraine War : यूक्रेन के समर्थन में सोशल मीडिया अभियान में शामिल हुए ये फिल्मी कलाकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, ह्यूज जैकमैन, एल्टन जॉन, जोन बोन जोवी, जोनास ब्रदर्स और बिली एलिश समेत फिल्म, टीवी, खेल व संगीत जगत के कई सितारों ने यूक्रेन के समर्थन में एक सोशल मीडिया अभियान पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘ग्लोबल सिटीजन’ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया रैली का आयोजन कर सरकारों, संस्थानों, निगमों और व्यक्तियों …

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, ह्यूज जैकमैन, एल्टन जॉन, जोन बोन जोवी, जोनास ब्रदर्स और बिली एलिश समेत फिल्म, टीवी, खेल व संगीत जगत के कई सितारों ने यूक्रेन के समर्थन में एक सोशल मीडिया अभियान पर हस्ताक्षर किए हैं।

‘ग्लोबल सिटीजन’ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया रैली का आयोजन कर सरकारों, संस्थानों, निगमों और व्यक्तियों से यूक्रेन व दुनिया के अन्य क्षेत्रों में मानवीय प्रयासों के लिए वित्त पोषण में मदद करने का अनुरोध किया।

मशहूर हस्तियों से हैशटैग ‘स्टैंड अप फॉर यूक्रेन’ का इस्तेमाल कर इस प्रयास का प्रचार करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। स्प्रिंगस्टीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ‘यूक्रेन और दुनियाभर में शरणार्थियों को अब हमारी मदद की जरूरत होगी’ नामक अभियान के प्रति समर्थन जताया।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka crisis : सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, राष्ट्रपति गोटबाया पर भी महाभियोग चलाने की तैयारी

संबंधित समाचार