रायबरेली: स्मृति ईरानी ने कन्या पूजन कर सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की, धुले कन्याओं के पैर
रायबरेली। विकास खंड छतोह के परैया नमकसार में केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने नौ कन्याओं का रोली लगाकर पूजन किया व आरती उतारी सभी के पैर धुलकर भोजन कराया। कार्यकर्ता व मतदाता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व विधायक दलबहादुर कोरी ने सलोन की उन्नति के लिए बहुत …
रायबरेली। विकास खंड छतोह के परैया नमकसार में केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने नौ कन्याओं का रोली लगाकर पूजन किया व आरती उतारी सभी के पैर धुलकर भोजन कराया। कार्यकर्ता व मतदाता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व विधायक दलबहादुर कोरी ने सलोन की उन्नति के लिए बहुत काम किया है । वो कोरोना से प्रभावित थे, फिर भी जान जोखिम में डालकर प्राणों का न्योछावर किया।हमारी जिम्मेदारी बनती थी हम उनका सम्मान दे। ताकि उनका बेटा सेवक बनकर उनका काम करें। उन्होंने दिवंगत नेता को याद करते हुए लोगों से उनके लिए भावुक अपील की ।
उन्होंने कहा कि दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन हुआ।और कन्याओं से यही कहा गांवों में हर परिवार के लिए अच्छा स्वास्थ्य मांगों ।माई के चरणों में हर परिवार के लिए सम्रद्धि मांगी।और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले अच्छा संस्कार मिले ऐसी प्रार्थना माई के चरणों में की गई है । जगदीश पुर के विधायक सुरेश पासी ने सभी का आभार जताया।इस मौके पर विधायक अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, चैतन्य सिंह भदौरिया, अविनाश शुक्ला,अक्षयवर सिंह, विवेक त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्र, राजकुमार सिंह, रामतिलक पासी, विजय सिंह, देवेन्द्र मिश्र,राम गुलाम शर्मा, श्याम बहादुर,राम चन्द्र मौर्य, कुसुम मिश्रा,निशा, राजकुमार सिंह,राम समुझ पांडेय आदि मौजूद थे।
प्रतापगढ़ से चलाई जाये सद्भावना एक्सप्रेस
परैया नमकसार के उपेन्द्र कुमार मिश्र, चैतन्य सिंह भदौरिया आदि ने केन्द्रीय मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर सद्भावना एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ से चलवाये जाने की मांग है। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र से काफी लोग चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।और सद्भावना एक्सप्रेस से चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों को लखनऊ जाना पड़ता है। गाड़ी चंडीगढ़ से प्रतापगढ़, रायबरेली,अमेठी होते हुए प्रतापगढ़ तक चले।
इन कन्याओं का हुआ पूजन
केन्द्रीय मंत्री ने नवरात्रि पर अष्टमी के दिन नौ कन्याओं भोजन कराया। जिसमें प्रिया ,दिव्या साहू,दिया,सानिया मौर्या, वैष्णवी, खुश्बू, अनुष्का,काजल वर्मा ,सलोनी आदि शामिल रही।
पढ़ें-अमेठी: स्मृति ईरानी ने यूपी MLC चुनाव में मताधिकार का किया प्रयोग, बनाया यह रिकॉर्ड
