अयोध्या: दर्शन करके लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, हाईवे पर लड़ रहे सांड़ बने वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो सांड़ों की भिड़ंत एक महिला श्रद्धालु की मौत की वजह बन गए। सांड़ से टकरा कर बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है बरई खुर्द के पास मां कामख्या भवानी …

अयोध्या। गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो सांड़ों की भिड़ंत एक महिला श्रद्धालु की मौत की वजह बन गए। सांड़ से टकरा कर बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है बरई खुर्द के पास मां कामख्या भवानी मन्दिर से दर्शन कर भरथुपुर भगांवा की करमईता देवी अपने पति संत राम रैदास के साथ बाइक से लौट रही थीं। इस दौरान इसी बीच सड़क पर आपस में लड़ रहे सांड़ से बाइक टकरा गयी। बाइक में पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी।

तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रक के चपेट में आ गईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसआई शमशाद अली ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामूली रूप से घायल पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहावल भेजा है। एनएच पर छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी छुट्टा पशुओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी के चलते शनिवार को दुर्गा अष्टमी के दिन एक महिला काल का ग्रास बन गई। दुर्घटना से परिवार में शोक छा गया है।

यह भी पढ़ें; अयोध्या: शौर्य दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने वीर सैनिकों को किया याद

संबंधित समाचार