उन्नाव: पक्षी विहार के जंगल में लगी आग, मचा हड़कंप
उन्नाव। शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में शनिवार की दोपहर को एक नंबर गेट के रास्ते में दाहिने तरफ के वाइल्ड लाइफ के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हाइवे से गुजर रहे सीओ हसनगंज आर के शुक्ला व एसडीएम रामदत्तराम ने धुंआ उठता देख अजगैन प्रभारी व दमकल को फोन के जरिए …
उन्नाव। शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में शनिवार की दोपहर को एक नंबर गेट के रास्ते में दाहिने तरफ के वाइल्ड लाइफ के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हाइवे से गुजर रहे सीओ हसनगंज आर के शुक्ला व एसडीएम रामदत्तराम ने धुंआ उठता देख अजगैन प्रभारी व दमकल को फोन के जरिए सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पानी की व्यवस्था के लिए मोटेल के सबमर्सिबल पम्प की भी मदद लेनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: रामपुर : छितौनी के अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती पकड़ी गई छात्रा
