अयोध्या: जन्मोत्सव के साक्षी बनने को आतुर श्रद्धालु, भोर से ही सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम के जन्मोत्सव का साक्षी बनने को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह 4 बजे से ही सरयू में स्नान-ध्यान का सिलसिला जारी है। सड़कें तो श्रद्धालुओं से पटी पड़ी ही थीं कि घाटों पर भी भक्ति भाव का अद्भुत नजारा दिख रहा है। कनक भवन और जन्मभूमि परिसर के …

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम के जन्मोत्सव का साक्षी बनने को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह 4 बजे से ही सरयू में स्नान-ध्यान का सिलसिला जारी है। सड़कें तो श्रद्धालुओं से पटी पड़ी ही थीं कि घाटों पर भी भक्ति भाव का अद्भुत नजारा दिख रहा है। कनक भवन और जन्मभूमि परिसर के बाहर लम्बी-लम्बी लाइन लगी है। हनुमान गढ़ी के बाहर हुजूम ही उमड़ पड़ा है।

दोपहर बजे 12 बजे राम जन्मभूमि व कनक महल सहित अयोध्या के मंदिरों में प्रतीकात्मक रूप में भगवान श्री रामलला होने के बाद भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में शामिल होने के लिए भक्त बेकरार हैं। मेला को लेकर प्रशासन द्वारा अयोध्या की चौकसी बढ़ा दी है। अयोध्या को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है।

देश भर से आये लाखों श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कर सभी प्रमुख मंदिरों की ओर राम जन्मोत्सव के पारम्परिक आयोजनों में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। जन्मोत्सव अयोध्या के प्रमुख मंदिर कनक भवन सहित 8000 मंदिरों में उत्सव का आयोजन गृहस्थ परम्परा के मंदिरों में विधि-विधान से मनाया जाएगा।

पढ़ें-पीलीभीत: मोतियाबिंद की शिकायत हो तो मिलेगा निशुल्क इलाज, शिविर 12 को

संबंधित समाचार