गिरीश गौतम राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के सम्मेलन में होंगे शामिल
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम राष्ट्रकुल संसदीय इंडिया रीजन के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। विधानसभा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं और वे 11 तथा 12 अप्रैल को गुवाहाटी में रहेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी …
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम राष्ट्रकुल संसदीय इंडिया रीजन के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। विधानसभा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं और वे 11 तथा 12 अप्रैल को गुवाहाटी में रहेंगे।
विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी सम्मेलन में शामिल होंगे। राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन का यह 8वां सम्मेलन है और इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही देश के सभी राज्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय विकास और सार्वजनिक कल्याण के लिए युवा ऊर्जा का उपयोग एवं युवा केंद्रित नीतियों को मुख्यधारा में जोड़ने पर विचार मनन होगा।
पढ़ें-मुरादाबाद : सड़क पर नशे में भीख मांगने वाले बच्चों की होगी काउंसलिंग
