मुरादाबाद : गर्म दूध गिरने से झुलसा बच्चा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गर्म दूध का भगोना गिरने से 2 वर्षीय मासूम बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी टीकम सिंह पीतल फर्म में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गर्म दूध का भगोना गिरने से 2 वर्षीय मासूम बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी टीकम सिंह पीतल फर्म में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो बेटे युवान और वतन है। रविवार सुबह टीकम सिंह की बहन अपनी ससुराल जा रही थी परिवार के सभी लोग उसकी विदाई में व्यस्त थे। रसोई में चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था।

इस दौरान मासूम वतन खेलते हुए वहां पहुंच गया। बच्चे ने गैस का पाइप खींच दिया। इससे चूल्हे पर रखा गर्म दूध का भगोना पलट गया और उबलता हुआ दूर वतन के पेट पर आ गिरा। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां ममता दौड़कर रसोई में पहुंची।

इसके बाद उसे लेकर पति-पत्नी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा 60 प्रतिशत झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रेलवे स्टेशन पर निर्माण के लिए क्रेन से हटाया गया 127 साल पुराना फुट ओवर ब्रिज

संबंधित समाचार