अयोध्या: ग्राम सचिवालय अब कामन सेंटर के रूप में करेंगे काम, ग्रामीणों को मिलेंगी यह तमाम सुविधायें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ग्रामीणों को बहुत जल्द अपने पंचायत भवन में ही कई सुविधाएं मिलने वाली हैं। पंचायत भवनों में विकसित हो रहे ग्राम सचिवालय अब कामन सर्विस सेंटर के रूप में काम करेंगे। जहां ग्रामीणों को उनके आवेदन पर जाति, स्थायी निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, खसरा खतौनी की नकल आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस काम के लिए …

अयोध्या। ग्रामीणों को बहुत जल्द अपने पंचायत भवन में ही कई सुविधाएं मिलने वाली हैं। पंचायत भवनों में विकसित हो रहे ग्राम सचिवालय अब कामन सर्विस सेंटर के रूप में काम करेंगे। जहां ग्रामीणों को उनके आवेदन पर जाति, स्थायी निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, खसरा खतौनी की नकल आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस काम के लिए ग्रामीणों को मामूली शुल्क अदा करना होगा।

सीडीओ अनीता यादव ने योजना को अमल में लाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। अभी तक इन दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को अपने गांव से दूर कस्बे या शहर में स्थित कामन सर्विस सेण्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

विभाग के अफसरों के अनुसार पिछले तीन महीने विधानसभा चुनाव और अभी विधान परिषद के चुनाव की आचार संहिता लगी होने की वजह से बचे हुए ग्राम सचिवालयों के लिए फर्नीचर, कम्प्यूटर की खरीद, पंचायत भवनों के निर्माण का कार्य, इन भवनों के लिए जमीन की खरीद आदि के कार्य बाधित हो गए।

इसके अलावा पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया भी ठप हो गई थी। कई ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी न मिलने की वजह से भी पंचायत सहायकों की तैनाती नहीं हो सकी। अब इन सभी कामों को रफ्तार मिलेगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 : लगातार चौथी हार के बाद रोहित शर्मा बोले- हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा

संबंधित समाचार