अमरोहा: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। वाहन चोरों ने पूर्व में जिले में हुई कई बाइक चोरी की घटनाओं को कबूला है। एसपी पूनम के आदेश पर वाहन सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। शनिवार शाम को कोतवाली …

अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। वाहन चोरों ने पूर्व में जिले में हुई कई बाइक चोरी की घटनाओं को कबूला है।

एसपी पूनम के आदेश पर वाहन सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। शनिवार शाम को कोतवाली प्रभारी सुनील मलिक पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संभल चौराहे स्थित पुल के नीचे दो अरोपियों अमन पुत्र जसवंत व प्रवीण कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव तौफापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी बुलेट बाइक बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर संभल रोड स्थित भीकनपुर मुडा तिराहे के पास से बंद पड़े स्कूल के कमरे में छिपाकर रखी हुई ती चोरी की बाइकें बरामद की हैं। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। वह गांव के ही कबाड़ी नासिर पुत्र भोलू की मदद से चोरी की हुई बाइकों के इंजन आदि पुर्जे बदलकर इन्हें बेच देते थे। जिससे बाइक चोरी की न लगे। बताया कि आरोपियों ने 10 फरवरी को जोया स्थित मोहन बैंक्वेट हाल से बुलेट बाइक चोरी की थी। एक स्पलेंडर बाइक को थाना सैदनगली क्षेत्र में शराब की हट्टी से चोरी किया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना प्रभारी सुनील मलिक, उपनिरीक्षक सुक्रमपाल राणा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अतुल, कांस्टेबल विकास आदि रहे।

आरोपियों से कुल चार चोरी की बाइकें व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को कबूला है। बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। गैंग के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-सुनील मलिक, एसओ

ये भी पढ़ें:- बिजनौर में सात शराब तस्कर गिरफ्तार, नकली शराब बनाकर मार्केट में करते थे सप्लाई

संबंधित समाचार