मेरठ: दो ट्रकों में लगी भीषण आग, आधे घंटे में दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
मेरठ। जिले में रविवार देर रात को अचानक खड़ी दो ट्रकों में आग लग गई। अचानक से लगी आग को देख लोगों ने पुलिस और फायरसर्विस सेंटर को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये घटना टीपीनगर थाना इलाके की है। वहीं थाने …
मेरठ। जिले में रविवार देर रात को अचानक खड़ी दो ट्रकों में आग लग गई। अचानक से लगी आग को देख लोगों ने पुलिस और फायरसर्विस सेंटर को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये घटना टीपीनगर थाना इलाके की है। वहीं थाने के पास ही पूरा ट्रांसपोर्ट नगर इलाका है। जहां हजारों ट्रक हमेशा खड़े रहते हैं।
अचानक खड़े हुए दो ट्रकों में आग लगने के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर यह आग लगाई है। वो तो अच्छा था कि ट्रक पुराने थे और खाली खड़े थे। वरना करोड़ों का नुकसान हो जाता। आग लगने से जान-माल की हानि होने से बच गई।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों ट्रक जल चुके थे।
पढ़ें-सीएम योगी का भाजपा में बढ़ेगा कद, मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी
