गाजियाबाद: आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज ने दिया विवादित बयान, FIR दर्ज
गाजियाबाद। मस्जिदों में लाउडस्पीकर प्रतिबंध को लेकर बहस के बीच कथक डांसर और आध्यात्मिक गुरु पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज के कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वीडियो में पुलकित महाराज एक धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं। वायरल वीडियो साहिबाबाद से जुड़ा होना बताया गया है। वीडियो …
गाजियाबाद। मस्जिदों में लाउडस्पीकर प्रतिबंध को लेकर बहस के बीच कथक डांसर और आध्यात्मिक गुरु पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज के कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वीडियो में पुलकित महाराज एक धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं। वायरल वीडियो साहिबाबाद से जुड़ा होना बताया गया है।
वीडियो में पुलकित महाराज एक धर्म के लोगों के तेज आवाज में पूजा-अर्चना को लेकर विवादित टिप्पणी करने के साथ ही उन्हें हिंदू धर्म में शामिल होने का प्रस्ताव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महमूद गजनवी अभी मरा नहीं बल्कि इनमें से ही एक है।
देश के भगवाधारी (फर्जी) इन बाबाओं ,मठाधीशों से सावधान रहे जनता ,
ये लोग किस प्रकार के समाज का निर्माण करके सत्ता कब्जाए रखना चाहते हैं आप स्वयं सुनिए ,
बेरोजगारी ,महंगाई ,अशिक्षा और स्वास्थ्य व सड़क से ध्यान हटाने के लिए ये सब बयानबाजियां भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही हैं? pic.twitter.com/gNznsEfslE
— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) April 11, 2022
पुलकित महाराज का यह वीडियो समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हेंडल से भी शेयर किया गया है। इस विडियो में वह हिंदुओं से भी आतंकवादी बनने की अपील करते सुने जा सकते हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं, इस विवादित बयान के संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल भी कर रही है।
पढ़ें- बिजनौर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत चिंताजनक
