हरदोई: दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरावालों ने बहु को उतारा मौत ते घाट! पिता ने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवती का शव कमरें के अंदर फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में जहां ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं युवती के पिता ने दहेज़ में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पति के अलावा सास-ससुर, ननद और जेठ को कुसूरवार …

हरदोई। युवती का शव कमरें के अंदर फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में जहां ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं युवती के पिता ने दहेज़ में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पति के अलावा सास-ससुर, ननद और जेठ को कुसूरवार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।

बताते चलें कि बिलग्राम कोतवाली इलाके के उम्मेदपुर निवासी राहुल की 24 वर्षीय पत्नी निशा देवी का शव रविवार की शाम घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ देखा गया। मामले की जानकारी होने पर निशा के पिता रामचंद्र निवासी धन्नापुरवा थाना फतेपुर चौरासी जनपद उन्नाव बेटी की ससुराल पहुंचें। पिता ने पूछने पर बताया कि उसने तीन साल पहले अपनी हैसियत से कहीं बढ़ कर बेटी की शादी की थी। निशा के औलाद न होने से ससुराल वाले तीखे ताने सुनाने लगे थे। इसके अलावा दहेज़ में बाइक की मांग के चलते उसे आए-दिन मारा-पीटा जाता था।

पिता रामचंद्र का आरोप है कि उसी मांग के चलते उसकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। रामचंद्र ने निशा के पति राहुल के अलावा सास-ससुर, ननद और जेठ के ऊपर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।इस बारे में बिलग्राम एस एसएचओ का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें-गाजियाबाद: आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज ने दिया विवादित बयान, FIR दर्ज

संबंधित समाचार