खरगोन मामले पर कमलनाथ ने पांच लोगों की समिति की गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर रामनवमी के अवसर पर हुए पथराव के चलते उपद्रव के मामले में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पांच लोगों की एक समिति गठित की है। पार्टी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि खरगोन मामले में कमलनाथ के निर्देश पर पाँच लोगों की समिति …

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर रामनवमी के अवसर पर हुए पथराव के चलते उपद्रव के मामले में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पांच लोगों की एक समिति गठित की है। पार्टी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि खरगोन मामले में कमलनाथ के निर्देश पर पाँच लोगों की समिति गठित की गई है।

ये समिति घटनास्थल पर जाकर जांच के बाद रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस समिति को सौंपेगी। समिति का अध्यक्ष विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को बनाया गया है। समिति में पूर्व मंत्री मुकेश नायक, बाला बच्चन, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें-

सीएम रेड्डी के नए मंत्रिमंडल में चार महिलाओं समेत 25 मंत्रियों ने ली शपथ 

संबंधित समाचार