बहराइच: छात्रवृत्ति को लेकर जिलाधिकारी से मिले बीएड व डीफार्मा के छात्र, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। छात्रवृत्ति को लेकर कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय,बेड़नापुर के बीएड व डीफार्मा के छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व छात्र राम खेलावन मिश्र व अभिषेक सिंह ने किया। ज्ञापन में छात्रों ने जिलाधिकारी को बताया कि समाज कल्याण अधिकारी की लापरवाही से अभी तक छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नही मिल पाई है। …

बहराइच। छात्रवृत्ति को लेकर कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय,बेड़नापुर के बीएड व डीफार्मा के छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व छात्र राम खेलावन मिश्र व अभिषेक सिंह ने किया। ज्ञापन में छात्रों ने जिलाधिकारी को बताया कि समाज कल्याण अधिकारी की लापरवाही से अभी तक छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नही मिल पाई है। छात्रों का कहना है कि उनका छात्रवृत्ति फॉर्म मार्च माह के पहले सप्ताह में ही सत्यापित किया जा चुका है।

छात्रों का आरोप है कि अधिकांश महाविद्यालयो की छात्रवृत्ति आयी है किंतु समाज कल्याण अधिकारी के सौतेले व्यवहार के कारण उन सबकी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति मार्च माह के बाद भी नही आई है।छात्रों ने ज्ञापन के जरिए बताया कि बीएड प्रथम वर्ष में उनका परिणाम भी 75 से 80 प्रतिशत के बीच रहा है जो छात्रवृत्ति के प्रत्येक मापदण्ड को पूरा करता है।छात्रों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें शीघ्र छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दिलवाई जाए अन्यथा कई छात्र बीच मे ही पढ़ाई छोड़ने को विवश हो जाएंगे।

छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। छात्रों ने बताया कि अगर ठोस कार्यवाही नही होती है तो हम सभी शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने छात्रों को आश्वासन देते हुए शीघ्र ही समस्या का निराकरण करने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालो में अभिषेक सिंह ,रामखेलावन मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, संदीप सिंह,आशुतोष मिश्रा, अंकित शुक्ला, अमरजीत वर्मा, सोनू कुमार पाठक, अरशलान परवेज़, मोहम्मद वारिस, शादमान खान सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर ईंधन का इस्तेमाल कम करें: जगदीप धनखड़

संबंधित समाचार