बहराइच: महात्मा ज्योतिबा फुले ने निचले तबके के लोगों को दिया सम्मान, बढ़ाया आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता पखवाड़े के तहत सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती अनुसूचित छात्र-छात्राओं के मध्य किसान महाविद्यालय छात्रावास में मनाई गई। छात्रावास में उपस्थित होकर सभी …

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता पखवाड़े के तहत सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती अनुसूचित छात्र-छात्राओं के मध्य किसान महाविद्यालय छात्रावास में मनाई गई। छात्रावास में उपस्थित होकर सभी पदाधिकारियों ने ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई।

इसी क्रम में ग्राम सभा बोझिया मे अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव सागर गौतम ने अनुसूचित समाज के बच्चों के बीच फल वितरित किया और अनुसूचित समाज के साथियों के साथ ज्योतिर बा फुले एवं सावित्री बाई फुले के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेक सिंह एवं जिले से प्रभारी के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुनील श्रीवास्तव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है आज सभी वर्ग के लोग सरकार द्वारा चलाई जाए जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सदैव अनुसूचित एवं निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों के हित में सोचा उसी परिप्रेक्ष्य में आज मोदी जी के द्वारा उनके सपने को साकार रूप देते हुए करीब एवं अमीर सभी को एक समरसता के तहत योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला महामंत्री अखिलेश यादव गोले, अरुणेन्द्र सिंह अंकित, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्रधर शर्मा ज्ञानी, नितिन रूपानी, आकर्ष जायसवाल, सुधाकर रैकवार, ओम शुक्ला, कुन्दन लोधी, अर्पित श्रीवास्तव, शिवांकर शुक्ला, अविनाश, जय प्रकाशगौतम, रवि राव, शुभम कश्यप, आनंद प्रकाश, राजेश राव, कौशल, शिव प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का बड़ा बयान,कहा- डॉ.भीमराव अम्बेडकर के नाम का हुआ दुरुपयोग

संबंधित समाचार